October 30, 2026

थाना रतनपुर भैसाझार के जंगल में हुए अंधे कत्ल के दो आरोपी रंजीत खाण्डे व सुधीर खाण्डे गिरफ्तार पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

IMG_20251208_224656

बिलासपुर दिनाँक 04/12/2025 को प्रार्थी द्वारा थाना रतनपुर में गुम इंसान सूर्यप्रकाश बघेल के कहीं चले जाने (गुमने) की रिपोर्ट थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पता तलाश तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से गुम इंसान के घर के निकट स्थित भैंसाझार जंगल एवं डैम के आसपास की जा रही थी, इस दौरान दिनांक 05/12/2025 भैंसाझार जंगल झाड़ियों के बीच गुम इंसान की मोटर सायकल एवं शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अर्चना झा, sdop श्री लालचंद मोहले, FSL एवं डॉग स्कॉट की टीम, तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रकरण में थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना हेतु पृथक से थाना रतनपुर एवं एसीसीयू की टीम बनाकर घटना से संबंधित समस्त व्यक्तियों से गहन पुछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य संकलन किया गया , मृतक से पूर्व में विवाद होने के कारण 3 महीने पूर्व से गांव से अलग रहने वाले, संदेही रंजीत खाण्डे व सुधीर खाण्डे को अभिरक्षा में लेकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया , आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं हथियार जप्त किए गए हैं तथा घटना में अन्य सहयोगी व्यक्तियों/पहलुओं के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर उनि कमलेश कुमार बंजारे,SI मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरी.अजहर उद्दीन, उनि. हेमंत आदित्य, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी, प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।

133 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts