June 10, 2026

बड़ी खबर :सुरक्षाबल के जवानों को क्षति पहुंचाने की नीयत पर फिरा पानी नक्सलियों की प्रिंटिंग मशीन समेत भारी मात्रा नक्सली समाग्री जवानों ने बरामद किया।

IMG_20250309_152354

मोहम्मद रज्जब लालबत्ती न्यूज़ बिलासपुर

सुकमा : सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के प्रिंटिंगप्रेस ठिकानें पर दिया गया दबिश।

नवीन कैम्प गोमगुड़ा अंतर्गत जलेरगुड़ा के जंगल में नक्सलियों के प्रिंटर, इन्वर्टर मशीन सहित अन्य सामाग्री को सुरक्षा बलों ने किया बरामद।

माओवादियों द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को क्षति पहुंचाने की नीयत से ठिकाने के आसपास कई जगह लगाए थे स्पाईक।

नवीन कैम्प गोमगुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जलेरगुड़ा के जंगल क्षेत्र मे नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर जिला पुलिस बल कोबरा, सीआरपीएफ की टीम नक्सल गस्त सर्चिग हेतु हुई थी रवाना।

जिला पुलिस बल, 203 वाहिनी कोबरा, 241 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 08 मार्च 2025 को जिला पुलिस बल, 203 कोबरा वाहिनी, B/YP/241 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिग के लिए थाना चिंतलनार अंतर्गत नवीन कैंम्प गोमगुड़ा से जलेरगुड़ा जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान 08 मार्च 2025 को लगभग 09:40 बजे ग्राम जलेरगुड़ा के जंगल क्षेत्र में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को क्षति पहुंचाने की नीयत से ठिकाने के आसपास कई जगह लगाए स्पाईक से टैक्टिकल मूवमेंट करते हुए सुरक्षित तरीक़े से माओवादियों के प्रिंटिंग प्रेस ठिकानें में दबिश दिया गया जहां माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे प्रिंटर, इन्वर्टर मशीन सहित अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं। नक्सलियों के बरामद इन सामाग्रियों बरामद किया।
1. लेजर प्रिंटर 1 नग

2. इन्वर्टर – 1 नग

3. बिजली का तार लगभग 10 मीटर

4. कैलकुलेटर-1 नग

5. प्रिंटर केबल-2 नग

6. इन्वर्टर केबल-1 नग

7. रिमोट – 2 नग

8.3 पिन (ट्रांजिस्टर) – 90 नग

9 “मेल फीमेल” कनेक्टर – 40 नग

10. ज्यामिति बॉक्स-1 नग

11. सीडी -2 नग

12. सोल्डरिंग आयरन – 01 नग

13. लकड़ी के स्पाइक – 150 नग

14. लोहे के स्पाइक – 90 नग

15. बैटरी पिन – 01 नग

16. लोहे के स्पाइक के साथ लकड़ी 15 नग

17. बेल्ट-01 नग
18. सोलर बैटरी – 01 नग

19. दैनिक सामग्री

372 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts