68 लाख के ईनामी 13 माओवादियों सहित कुल 50 माओवादियों का पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण।
MOHAMMAD RAJJAB March 30, 2025
*PLGA बटालियन नम्बर 01 सदस्य-01, PLGA कंपनी नम्बर 02 सदस्य-04, कंपनी नम्बर 07 पार्टी सदस्य-01, कुतुल एरिया कमेटी, नेशनल पार्क एरिया कमेटी से ACM स्तर के 03 सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष, केएएमएस अध्यक्ष, सीएनएम सदस्य 68 लाख के ईनामी 13 माओवादियों सहित कुल 50 माओवादियों का पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण ।*
*समर्पण करने वालों में PLGA बटालियन नम्बर 01 सदस्य, कंपनी नम्बर 02 एवं 07 सदस्य, एसीएम, जनताना सरकार अध्यक्ष, केएएमएस अध्यक्ष, सीएनएम अध्यक्ष, मिलिशिया कमाण्डर, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मिलिशिया सदस्य एवं सावनार, कोरचोली, कमलापुर आरपीसी के अन्य सदस्य है शामिल ।*
*अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही कल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है।*
*संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते किये आत्मसमर्पण।*
* 01 जनवरी 2024 से अब तक गिरफ्तार माओवादी- 656, आत्मसमर्पण -346, अलग-अलग मुठभेड़ में 141 माओवादी मारे गये । जिसमें 01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 153 माओवादी गिरफ्तार हुए, 157 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 83 माओवादी मारे गए है ।*
*आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।*
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजीए बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे, नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर PLGA बटालियन नम्बर 01 सदस्य, PLGA कंपनी नम्बर 02 सदस्य, कंपनी नम्बर 02 एवं 07 के पार्टी सदस्य, एसीएम, पीपीसीएम, सीएनएम अध्यक्ष, केएएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार अध्यक्ष, मिलिशिया कमाण्डर, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मिलिशिया सदस्य एवं सावनार, कोरचोली, कमलापुर आरपीसी के अन्य सदस्य कुल 50 माओवादियों ने आज दिनांक 30.03.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222 श्री विरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट 153 बटालियन श्री अमित कुमार, कमांडेंट 168 बटालियन श्री विक्रम सिंह, कमांडेंट 170वी बटालियन श्री सरकार राजा रमन, कमांडेंट 196 बटालियन श्री कुमार मनीष, कमांडेंट 199 बटालियन श्री आनंद कुमार, कमांडेंट 229 बटालियन श्री चंदम बॉबी सिंह, कमांडेंट कोबरा 201 श्री अमित कुमार चौधरी, कमांडेंट 202 कोबरा श्री अमित कुमार, कमांडेंट 204 कोबरा श्री संतोष कुमार मल्ल, कमांडेंट 205 कोबरा श्री नरेश पवार, कमांडेंट 208 शशी भूषण सिंह बिस्ट, कमांडेंट 210 कोबरा श्री अशोक कुमार, अति0पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान श्री मयंक गुर्जर, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम कामड़े, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्री चन्द्रहास के समक्ष आत्मसमर्पण किये ।

*आत्मसमर्पित माओवादी के नाम एवं पद :-*
01 रविन्द्र कारम पिता नरसिंग राव उम्र 19 वर्ष जाति दोरला साकिन पोलमपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुड़ा, पद बटालियन नं. 01 में पीएलजीए सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय
02 रोनी परसिक पिता फागू उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन कुरूष पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कंपनी नं. 02 पीएलजीए सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2019 से सक्रिय
03 राकेश कड़ती उर्फ राजू पिता रामा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पद कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय
04 कोपे लेकाम पिता आयतू लेकाम (पति राकेश कड़ती) उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन छोटे तंुगाली थाना जांगला जिला बीजापुर, पद कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2015 से सक्रिय
05 शांति ताती उर्फ कल्पना पिता सोनू ताती उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्या, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2012 से सक्रिय
06 सोनू हेमला पिता बुधरू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार गुण्डापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद कंपनी नं. 07 का पार्टी सदस्य (सीसी बसवा राजू सुरक्षा), ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2020 से सक्रिय
07 भीमा ओयाम उर्फ जीवन पिता मंगू उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन चुटवाही मंजारपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर पद एसीएम/नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनाम 05.00 लाख, वर्ष 2000 से सक्रिय
08 पायकी हपका उर्फ सुकाई पिता सोमलू हपका उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन काकेकोरमा स्कूलपारा थाना बीजापुर पद एसीएम/कुतुल एरिया कमेटी, ईनाम 05.00 लाख, वर्ष 2003 से सक्रिय
09 सोनू ताती पिता चिन्ना उम्र 28 वर्ष साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी प्लाटून नं. 02 (पीपीसीएम) बी सेक्शन कमाण्डर, ईनाम 05.00 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय
10 पोज्जा ताती उर्फ दिवाकर पिता सोमलू उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा स्कूलपारा थाना बासागुड़ा पद जगरगुण्डा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2017 से सक्रिय
11 नानी माड़वी पिता सुक्कू उम्र 35 वर्ष साकिन सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर पद सावनार आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2002 से सक्रिय
12 बुधराम पदम उर्फ डोरा पिता सुक्कू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद सावनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय
13 पायकी पोटाम पिता स्व. लक्खू पोटाम उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2000 से सक्रिय
14 आयतू पोटाम पिता मंगडू पोटाम उर्फ कुहके उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष/जीआरडी अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 1996 से सक्रिय
15 आयतू कुरसम उर्फ इस्ता पिता लक्खू कुरसम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद सावनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2001 से सक्रिय
16 लच्छू कुरसम उर्फ टक्का पिता सुक्कू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद सावनार/ कोरचोली मिलिशिया कंपनी सदस्य, वर्ष 2006 से सक्रिय
17 लक्ष्मण पदम उर्फ गोपी पिता सुक्कू उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
18 लच्छू हेमला उर्फ रवि पिता सोमा उम्र 45 वर्ष साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 1997 से सक्रिय
19 लच्छू हेमला उर्फ बर्रे पिता आयतू हेमला उम्र 23 वर्ष साकिन सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
20 सन्नू पुनेम पिता सोमलू उम्र 30 वर्ष साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी डिप्टी कमाण्डर, वर्ष 2004 से सक्रिय
21 सुदरू कुरसम पिता लक्खू उम्र 28 वर्ष साकिन सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/ डॉक्टर टीम अध्यक्ष, वर्ष 2007 से सक्रिय
22 सन्नू ताती उर्फ कोल्ला पिता सुक्कू उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/ डॉक्टर टीम अध्यक्ष, वर्ष 2008 से सक्रिय
23 रैनू पोटाम उर्फ डुम्मा पिता लक्खू पोटाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार /कोरचोली मिलिशिया कंपनी सदस्य, वर्ष 2012 से सक्रिय
24 सुखराम पोटाम उर्फ बालैया पिता बुधरू पोटाम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, वर्ष 2007 से सक्रिय
25 सन्नू पदम उर्फ श्याम सन्नू पिता पाण्डू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार /कोरचोली मिलिशिया कंपनी बी सेक्शन कमाण्डर, वर्ष 2009 से सक्रिय
26 लक्ष्मण पुनेम उर्फ ओडेस पिता आयतू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
27 आयतू पोटाम उर्फ कायदा पिता सुकलू पोटाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2008 से सक्रिय
28 लक्ष्मण पोटाम उर्फ मुरा पिता दुला पोटाम उम्र 44 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली/सावनार मिलिशिया कंपनी सदस्य, वर्ष 2011 से सक्रिय
29 पाकलू पोटाम उर्फ डोम्मी पिता पाण्डू उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय
30 सन्नू कारम उर्फ डेंगा पिता बोज्जा कारम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2006 से सक्रिय
31 सुखराम पोटाम उर्फ पितूर पिता पीडू उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, वर्ष 2005 से सक्रिय
32 बदरू पुनेम उर्फ छोटू पिता लच्छू उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी सदस्य, वर्ष 2012 से सक्रिय
33 मंगू पुनेम पिता सन्नू पुनेम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
34 छोटी पोटाम पिता सोनू उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी सदस्या, वर्ष 2013 से सक्रिय
35 मंगी ताती पिता सुक्कू उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी सी सेक्शन कमाण्डर, वर्ष 2010 से सक्रिय
36 सोमू पोटाम पिता बुधरू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद ग्राम कोरचोली जीआरडी कमाण्डर, वर्ष 2009 से सक्रिय
37 लक्खी पोटाम पिता स्व. सुक्कू पोटाम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी प्लाटून बी डिप्टी कमाण्डर, वर्ष 2005 से सक्रिय
38 सुक्की पोटाम पिता पाण्डू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/अर्थिक शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2005 से सक्रिय
39 मंगू पोटाम पिता लक्खू पोटाम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/पडियोरा शाखा अध्यक्ष, वर्ष 1997 से सक्रिय
40 लक्ष्मण ओयाम उर्फ मांझी पिता मंगलू ओयाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन तोड़का मासापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/ संस्कृति शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2003 से सक्रिय
41 नारायण गटपल्ली पिता वेंकट उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुंजेपर्ती स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर, वर्ष 2005 से सक्रिय
42 पंकज मड़कम पिता बुच्चा उम्र 29 वर्ष जाति दोरला साकिन गुंजेपर्ती स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
43 हुंगा ताती पिता कामा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय
44 बुधरा मड़कम पिता आयतु उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2008 से सक्रिय
45 देवा माड़वी उर्फ अतुल पिता हुंगा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2008 से सक्रिय
46 लक्ष्मैया पोड़ियाम पिता बुच्चा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुंजेपर्ती स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद कमलापुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, वर्ष 2005 से सक्रिय
47 लक्ष्मण परसिक पिता बुधरू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन कुरूष सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद बुरजी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2017 से सक्रिय
48 बुधू हेमला पिता स्व. मासा हेमला उम्र 53 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार गुण्डापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद सावनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, वर्ष 1996 से सक्रिय
49 सुदरू पदम पिता लच्छू उम्र 26 वर्ष साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर पद सावनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन कमाण्डर, वर्ष 2008 से सक्रिय
50 बुधराम कड़िया पिता चिन्ना कड़िया उम्र 38 वर्ष साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर, पद ग्राम भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर, वर्ष 2003 से सक्रिय
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना के कारण कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है । इस योजना के तहत, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जैसे कि पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा । इसके अलावा, नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए भी राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है । यह योजना माओवादियों को आत्मसमर्पण करने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके परिणाम स्वरूप कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं और समाज में शांतिपूर्ण जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे जिले में हो रहे विकास कार्य बड़ा कारण रहा, तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग एवं मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है।
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने कई माओवादियों को नई उम्मीद दी है और उन्हें संगठन के भीतर शोषण और क्रूर व्यवहार से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया है। यह नीति उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीने की आशा देती है । इसके अलावा] सुरक्षा बलों के लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में कैम्प स्थापित करने और क्षेत्र में चलाए जा रहे आक्रामक अभियानों ने भी माओवादियों को संगठन छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। आत्मसमर्पित माओवादी क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं और अब वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार हैं । यह पुनर्वास नीति छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना और उन्हें सामान्य जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है ।
जिस प्रकार से क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है और माओवाद संगठन को काफी नुकसान हुआ है आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की आसूचना प्राप्त हो रही है। आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, केरिपु 85, 153, 168, 170, 196, 199, 222, 229 एवं कोबरा201, 202, 204, 205, 208, 210 का विशेष योगदान है । इस प्रकार माओवादियों के हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है । नक्सल मुक्त बस्तर की कल्पना साकार रूप ले रहा है ।
अपील- बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों । उन्होंने बताया है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत् मिलने वाले फायदों ने कई नक्सलियों को आकर्षित किया है । नक्सलियों के घर वाले भी उन्हें वापस लाना चाहते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।
*संगठन छोड़ने का कारण:-*
छ0ग0 शासन की पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार] पुनर्वास योजना के तहत लाभ व परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीने की सोच लिये समाज के भटके माओवादियों ने संगठन में उनके कार्यो की उपेक्षा करने] भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर,छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये पच्चीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

