September 5, 2026

बिलासपुर रंजीव गांधी चौक पर कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजा खान नाम का युवक मटकी बांधते 11 केवी हईटेंशन लाईन की चपेट में आकर झुलस गये गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है

file_00000000e5488211a2dff8f205614d63_copy_614x409

बिलासपुर राजीव गांधी चौक के पास जन्माष्टमी समारोह में 20 वर्षीय राजा खान मटकी बांधने के लिए स्वागत द्वार पर चढ़ा, तभी वह पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजा खान का कृष्ण जन्माष्टमी में मटकी बांधना अपने आप में बिलासपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की तस्वीर है।

जहां एक मुस्लिम युवक कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहा हो, वहां बार-बार हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

शांति मार्च अपनी जगह जरूरी हो सकता है, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या बिलासपुर को शांति मार्च की जरूरत है, या उन लोगों को सामने लाने की जरूरत है जो बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शामिल होते हैं?

बिलासपुर की पहचान विवाद नहीं, भाईचारा होना चाहिए।

9 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts