October 27, 2026

CG News: CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र बांट कर वसूले 1.50 करोड़

Picsart_25-01-30_13-49-05-256

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रायपुर। CG News: रायपुर में छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में जेल में बंद पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झंगीता जोशी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी के आरोप लगाए गए हैं।

 

CG News: 9 लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झंगीता जोशी पर 9 लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप हैं। आरोपियों ने कई बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में लिया, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। वे खुद को बड़े अधिकारियों के परिचित बताकर विशेष अनुशंसा के तहत नौकरी दिलवाने का लालच देते थे।

 

CG News: पैसे लेकर देते थे फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र जानकारी के अनुसार पैसा लेने के बाद वे फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र देकर पीड़ितों से रकम लेते थे। इन आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर और पटवारी जैसी नौकरियों का झांसा देकर नौ पीड़ितों से भारी रकम वसूली। सिविल लाईन थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

275 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts