October 28, 2026

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल तीन दिन के रिमांड पर, पुलिस कस्टडी में होंगे मां के अंतिम संस्कार में शामिल

IMG_20251205_180218

रायपुर। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, ताकि वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

 

 

बता दें कि थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया, जिसके दौरान पुलिस उनसे इस मामले में पूछताछ करेगी।इस बीच, उनके पैतृक गांव में मां के अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक व्यवस्था भी पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

150 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts