September 8, 2026

पुलिस वाले की पत्नी को शिक्षक जितेंद्र पाटले करता है गंदी गंदी मैसेज थाने में अपराध दर्ज

Picsart_25-02-01_00-11-13-290

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर में पदस्थ एक शिक्षक पर महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं। सरकंडा के मोपका चौकी में महिला ने एक लिखित आवेदन देकर शिक्षक जितेंद्र पाटले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। लिखित शिकायत में शिक्षक जितेंद्र पाटले पर महिला ने अश्लील मैसेज करने और अश्लील सामग्री व्हाट्सएप नंबर पर भेजने का आरोप लगाया है।
महिला के पति पुलिस विभाग में हैं और फिलहाल सारंगढ़ बिलाईगढ़ में पदस्थ है। आरोप है कि महिलाओं के नंबर सोशल मीडिया ग्रुप से निकालकर शिक्षक जितेंद्र पाटले उन्हें परेशान करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि ना सिर्फ उन्हें बल्कि उनकी सहेली को भी शिक्षक जितेंद्र पाटले की तरफ से गंदे गंदे मैसेज भेजे जा रहे हैं।

शिकायत के मुताबिक शिक्षक जितेंद्र पाटले फिलहाल समग्र शिक्षा में अटैच है। महिला की शिकायत के बाद अब सरकंडा की मोपका चौकी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत में महिला ने बताया है कि शिक्षक जितेंद्र की तरफ से उनके साथ अश्लील बातें की गई। बताया गया की शिक्षक उन्हें गलत नीयत से फोन कर कहता है, कि वह उन्हें डिप्टी कलेक्टर बना देगा।

शिक्षक को जब महिला ने ऐसे मैसेज करने और व्हाट्सएप कॉल करने से मना किया, तो शिक्षक की तरफ से गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि वो ऐसे भी अन्य महिलाओं को फोन कर परेशान करता है। और गंदी-गंदी मैसेज कर उन्हें परेशान करता है, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

294 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts