September 8, 2026

जुआ खेलकर लौट रहे जुआड़ी को पुलिस ने गश्त के दौरान रोका और जुआड़ी से पुलिसकर्मी ने 12 लाख रुपय नगदी किए जप्त और पुलिस ही सारी रकम कर गई गबन थाना प्रभारी लाईन हाजिर 3 सस्पेंड

IMG-20250307-WA0223

रायपुर 6 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माना थाना में तैनात पुलिसकर्मियों ने जुआ खेलकर लौट रहे एक जुआरी से जब्त की गई 12 लाख रुपये की रकम को थाने में जमा करने के बजाय गबन कर लिया।
घटना के उजागर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच, जबकि हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गश्त के बहाने गबन की चाल
जानकारी के मुताबिक, ये तीनों पुलिसकर्मी नियमित गश्त पर थे जब उन्होंने जुआ खेलकर लौट रहे व्यक्ति को रोका और 12 लाख रुपये की नकदी जब्त की। नियमानुसार, यह राशि पंचनामे के साथ थाने में जमा होनी थी, लेकिन आरोपियों ने रकम को अपने पास रख लिया।

शिकायत पहुंची एसएसपी तक, कार्रवाई में नहीं हुई देरी
जब इस गबन की सूचना वरीय अधिकारियों तक पहुंची तो एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल लिखित आदेश जारी कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की। उनके निर्देश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस विभाग की छवि को लगा धक्का
इस घटना ने पुलिस विभाग की ईमानदारी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी खुद ही कानून तोड़ते नजर आ रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, मामले में आंतरिक जांच जारी है और जल्द ही अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि और नाम सामने आते हैं तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है।

598 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts