July 25, 2026

CG: बिना चुनाव लड़े ही भाजपा के दो प्रत्याशी जीते,

Picsart_25-01-29_20-18-18-367

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर/कोरबा 29 जनवरी 2025। नगरीय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कई जगहों पर चुनाव पूर्व ही परिणाम सामने आने लगे हैं। बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही जीत गए हैं।
वहां कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। कांग्रेस की तरफ से वार्ड क्रमांक 13 में श्याम पटेल को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन नामांकन दाखिल करने वाले श्याम पटेल का नामांकन खारिज हो गया।
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल की जीत हो गई। इस तरह कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 से भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।
यहां भी बिना चुनाव लड़े ही भाजपा प्रत्याशी को जीत मिल गई है। कोहड़िया वार्ड के पार्षद व मंत्री लखनलाल देवांगन के छोटे भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश ने अपना नाम वापस ले लिया, इससे पहले कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी शिवमति पटेल भी निर्विरोध जीत चुकी है।

196 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts