September 8, 2026

CG Crime:पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड एसआईटी ने तैयार की 1000 पन्नों की चार्जशीट, कोर्ट में होगी पेश…

IMG_20250318_165911

CG Crime : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। टीम ने 1000 से अधिक पन्नों की विस्तृत चार्जशीट तैयार की है, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस हत्याकांड में 72 लोगों को गवाह बनाया गया है। अब तक मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं।

 

CG Crime : गौरतलब हो कि 3 जनवरी को मुकेश चंद्राकर का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार की बेरहमी से हत्या की थी, जिसमें सुरेश चंद्राकर को इस अपराध का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

 

CG Crime : गुणवत्ताविहीन कार्यों की रिपोर्ट बनी हत्या का कारण-
एसआईटी की जांच से खुलासा हुआ कि हत्या की वजह मुकेश चंद्राकर द्वारा सुरेश चंद्राकर के घटिया निर्माण कार्यों को उजागर करने वाली खबर थी। इस खबर से नाराज सुरेश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या की योजना चार दिन पहले बनाई गई थी।

 

CG Crime : एसआईटी ने इस मामले में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना पुलिस के सहयोग से आरोपियों को पकड़ा। हत्या में इस्तेमाल चार गाड़ियों और एजेक्स को भी जब्त किया गया है। एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में सभी सबूतों और गवाहों के बयानों को शामिल किया है। अब सभी की नजरें कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हैं। चार्जशीट पेश होने के बाद यह तय होगा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को क्या सजा मिलती है।

571 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts