CMD कॉलेज में आयोजित हुआ “जागरूक नारी” कार्यक्रम मासिक धर्म जागरूकता के साथ छात्राओं एवं विद्यार्थियों को साइबर फ़ॉडस से सुरक्षा की भी दी गई जानकारी
MOHAMMAD RAJJAB August 19, 2026
बिलासपुर, 18 अगस्त 2026। CMD कॉलेज, बिलासपुर में आर्यन फ़िल्म द्वारा बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) एवं बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में “जागरूक नारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं विद्यार्थियों को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक एवं सही जानकारी देकर झिझक और भ्रांतियों को दूर करना तथा उन्हें जागरूक, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाना था।
कार्यक्रम में CMD कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजय दुबे एवं प्राचार्य डॉ. संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में ASP सुश्री मधुलिका सिंह एवं यातायात ASP श्री रामगोपाल करियारे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मासिक धर्म जागरूकता

मासिक धर्म जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक एवं वैज्ञानिक जानकारी दी गई। छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं सवालों का सहजता से समाधान करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात जागरूकता
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात ASP श्री रामगोपाल करियारे ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन ट्रैफिक मास्टर ट्रेनर श्री उमा शंकर पाण्डेय ने प्रभावी एवं सहज तरीके से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रितु साहू का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जागरूकता से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में Rapido, Hotel Banshiwala, Arena Animation, Tercel Herbal, ashirwad hospital avm जीवधर्नी फाउंडेशन ka महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आर्यन फ़िल्म परिवार ने CMD कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजय दुबे, प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, ASP सुश्री मधुलिका सिंह, यातायात ASP श्री रामगोपाल करियारे, अतिथियों, विशेषज्ञों, ट्रैफिक मास्टर ट्रेनर श्री उमा शंकर पाण्डेय, श्रीमती रितु साहू, कॉलेज परिवार, सहयोगी संस्थाओं एवं विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बात होगी, झिझक टूटेगी…
जानकारी बढ़ेगी, जागरूकता बढ़ेगी।
जागरूक नारी” — स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज की दिशा में एक सार्थक पहल।
— आर्यन फ़िल्म
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

