October 17, 2026

अब स्कूल की छुट्टी होने से पहले पूरे स्कूल परिसर की जाँच करेंगे शिक्षक

file_0000000052ec71fda66d86082978c078_copy_614x409

छत्तीसगढ़ के स्कूलों के लिए नया सुरक्षा नियम लागू किया गया है, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी निर्देश में कहा है कि छुट्टी से पहले शिक्षक रोजाना सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल के मैदानों और शौचालयों की गहन जांच करेंगे।कोई भी छात्र अंदर न छूटे, यह सुनिश्चित करने के बाद ही कमरों और मुख्य द्वार पर ताला लगेगा।

रोटेशन के आधार पर हर दिन एक नोडल शिक्षक की ड्यूटी लगेगी, जो पूरे परिसर का निरीक्षण करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा, स्कूल परिसरों में खुले बोरवेल/गड्ढों को तुरंत बंद करने और बारिश के मौसम में खुले बिजली के तारों को ठीक करने के आदेश दिए गए हैं।

32 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts