June 15, 2026

कोटा महाशिवरात्रि मेले में गुंडागर्दी करना पड़ा भारी 7 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG_20250304_154830

कोटसागर मेला में उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कोटा पुलिस ने किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

नाम आरोपीगण –
1. अनुराग सिंह ध्रुव पिता श्याम सिंह ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर सरैहा थाना तखतपुर
2. तिलक यादव पिता अजय यादव उम्र 17 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा
3. सत्यम साहू पिता नरेंद्र साहू उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा
4. रवि साहू पिता स्वर्गीय याद नाथ यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा
5. नानू साहू पिता गणेश साहू उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरीपारा थाना कोटा
6. अनिकेत लोधी पिता वीरेंद्र लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भाड़म थाना कोटा
7. हिमांशु साहू पिता घासीराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाटा थाना कोटा

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों में त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2025 को थाना कोटा क्षेत्र में कोटसागर मेला में असामाजिक तत्वों के द्वारा मेला में उपद्रव की सूचना पर कोटा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 07 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 128 बी. एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही कर माननीय अनुविभागीय अधिकारी कोटा के समक्ष बॉन्ड ओवर की कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में श्री सुमित कुमार (प्र.भा.पु.से.), उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक 41 रवींद्र मिश्रा , प्रधान आरक्षक 479 प्रेम प्रकाश कुर्रे एवं अन्य स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

681 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts