September 8, 2026

सेवा एक नई पहल, बिलासपुर” के सौजन्य से पोड़ी में चॉकलेट, स्वेटर, कंबल, कनटोपा, खेल सामग्री एवं मेडल वितरण कार्यक्रम आयोजित 

IMG_20251212_104127

कोटा ग्राम पोड़ी के प्राथमिक स्कूल परिसर में आज सेवा एक नई पहल, बिलासपुर के सौजन्य से एक प्रेरणादायी सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 125 विद्यार्थियों को चॉकलेट, स्वेटर, कनटोपा, पानी की बोतलें एवं मेडल प्रदान किए गए। वहीं 30–40 ग्रामीणों को कंबल और साल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा एक नई पहल के अध्यक्ष श्री सतराम जेठलमलानी, श्रीमती रेखा आहुजा एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा—

> “शिक्षा ही सच्ची सेवा का मार्ग है, और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।”

कार्यक्रम में ग्राम पोड़ी की जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम के प्रतिनिधि डी.एस. नेताम, सरपंच श्री रामचंद्र मरावी, उपसरपंच मरावी जी, प्रमोद बंजारे, नरेंद्र मरावी, प्रधान पाठक श्री जांगड़े, शिक्षकगण, पंचगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामग्री प्राप्त कर खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम ने अपने संदेश में सेवा एक नई पहल, बिलासपुर संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—

> “हमारे गाँव प्राथमिक स्कूल पोड़ी में बच्चों के लिए चॉकलेट, स्वेटर, कनटोपा एवं खेल सामग्री तथा ग्रामीणों के लिए कंबल/साल वितरण कर संस्था ने ठंड के मौसम में अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।”

उन्होंने विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा—

> “ऐसी मानवीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आशा है कि ‘सेवा एक नई पहल’ जैसी संस्थाएँ आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों से समाज को प्रेरित करती रहेंगी।”

कार्यक्रम के सफल संचालन में सेवा एक नई पहल के अध्यक्ष श्री सतराम जेठलमलानी, श्रीमती रेखा आहूजा, संयोजक सिमरन तालरेजा, रजनी मलकानी, विष्णु कैवर्त, बलवीर भैया, एवं साहू भैया सहित संस्था के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

136 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts