September 14, 2026

दंतेवाड़ा में 06 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 03 इनामी नक्सली शामिल।

IMG_20250326_152729

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत 06 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 03 इनामी नक्सली शामिल हैं। इन सभी ने पुलिस के सामने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में सरेंडर किया।

नक्सली जिन्होंने आत्मसमर्पण किया:
शांति मंडावी (08 लाख इनामी) – पूर्वी बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 06 की सदस्य।
सुखराम उर्फ बादल (03 लाख इनामी) – उत्तर सब-जोनल सदस्य।
प्रकाश उर्फ चिन्ना (02 लाख इनामी) – बैयमपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष
मुकेश उर्फ कमलू सुंडाम – बैयमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष।
मुचाकी सन्नी – बुरगुम आरपीसी केएएमएस सदस्य।
जोगा मुड़ाम – परलागट्टा संघम सदस्य।
पुलिस व सुरक्षाबलों की अपील रंग लाई
दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ ने भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया। आत्मसमर्पित नक्सली पुलिस और प्रशासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वापस लौटे हैं।लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 221 इनामी समेत कुल 912 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी मदद।
सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और कृषि भूमि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

308 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts