November 20, 2026

पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन, एसएसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी को किया निलंबित, जानें क्या है वजह…

IMG_20250621_164311

बेमेतरा 21 जून 2025। बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI) दुलेश्वर चंद्रवंशी को उनके अशोभनीय और संदिग्ध आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि थाना प्रभारी ने अपने शासकीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण किया, जो कि एक अनुशासित बल के अधिकारी के लिए कतई स्वीकार्य नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, दुलेश्वर चंद्रवंशी पर कर्तव्य के दौरान अमर्यादित और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, जिसके आधार पर यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
इस निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और अब सभी की निगाहें इस मामले में आगे की जांच व कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

365 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts