October 28, 2026

पेंड्रीडीह के बाद बिरकोना में चला प्रशासन का बुलडोजर बेज़ा कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई 23 लोगों का बेज़ा कब्जा हटाए गए

IMG_20250406_164317

बिलासपुर, 6 अप्रैल 2025/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू के मार्गदर्शन मे बिरकोना स्थित शासकीय भूमि पर 23 लोगो के अतिक्रमण पाए जाने उपरान्त खाली व निर्माणाधीन मकान का बेजा कब्ज़ा हटाया गया। अन्य बेजा कब्ज़ा मकानो को 3 दिवस मे खाली करने हेतु नोटिस जारी कर समय दिया गया। निर्धारित समय पर बेजा कब्ज़ा खाली नहीं करने पर बलपूर्वक बेजा कब्ज़ा हटाने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बिरकोना स्थित मरघट व श्मशान की भूमि पर से बेजा कब्ज़ा हटाकर खाली कराया गया। ज्ञात हो कि कल पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द गिर्द 26 अतिक्रमण हटाए गए थे। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अतिरिक्त तहसीलदार गरीमा ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। राजस्व के साथ पुलिस और स्थानीय निकाय का अमला भी मौजूद था।

483 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts