July 3, 2026

हरीश कवासी का बढ़ा सियासी कद, केरातोंग पंचायत में CPI के 114 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन.

IMG_20260703_214115_copy_588x560_copy_294x280

सुकमा:जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत केरातोंग ग्राम पंचायत में कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। पंचायत के मारीपारा के 64 और माटापारा के 50 सहित कुल 114 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने कांग्रेस का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल हुए ग्रामीणों ने कहा कि वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विधायक कवासी लखमा द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने सभी नए सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 114 से अधिक ग्रामीणों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से केरातोंग पंचायत सहित पूरे सुकमा जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का संकल्प भी दोहराया गया।

3 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts