July 18, 2026

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी संवादाता: डॉ सैयद फारूख अली

IMG_20260718_154315_copy_560x348

सुकमा:नक्सल मामलों में वर्षों से जेल में बंद बताए जा रहे निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान हरीश कवासी ने परिजनों की बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से भी बातचीत कराई। विधायक मंडावी ने कहा कि यदि कोई निर्दोष व्यक्ति जेल में बंद है तो उसकी रिहाई के लिए कानूनी और लोकतांत्रिक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को संबंधित मंचों पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।

परिजनों ने अपने स्वजनों की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए बताया कि लंबे समय से परिवारों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी और मामले में लगातार पहल की जाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि निर्दोष आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज को हर स्तर पर उठाया जाएगा।

2 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts