September 14, 2026

तालापारा में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा: तैबा चौक के पास बनीं अवैध दुकानें बनीं ट्रैफिक और जनहित में बाधा, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

IMG-20250522-WA0151

 

? बिलासपुर, 18 जून 2025:
नगर निगम जोन क्र. 4 अंतर्गत तालापारा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से दुकानें बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। तैबा चौक से मगरपारा मार्ग पर मुख्य सड़क के किनारे स्थित खसरा नं. 178, पहन नं. 39, कुल क्षेत्रफल 0.0570 हेक्टेयर (लगभग 0.14 एकड़) शासकीय भूमि पर यह अवैध निर्माण किया गया है।

स्थानीय रहवासी नाबीर खान और हरीश नागदौने ने नगर निगम भवन अधिकारी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि रहीम खान पिता मोहम्मद खान और उनके पुत्रों द्वारा इस शासकीय भूमि पर बिना किसी मान्यता, नक्शा स्वीकृति या पार्किंग स्थान छोड़े हुए दुकानें खड़ी की गई हैं, जो कि शहरी विकास नियमों के उल्लंघन का स्पष्ट मामला है।

जाम और जन असुविधा का केंद्र बन चुकी है यह जगह

दुकानदारों द्वारा अपने व्यवसायिक सामानों को मुख्य सड़क पर फैलाकर रखा जाता है जिससे हर दिन यातायात बाधित होता है।

शासन की बहुमूल्य भूमि पर इस तरह का अतिक्रमण न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, बल्कि आम नागरिकों की सुविधा में भी बड़ी बाधा बनता है।

यह भूमि शहर के केंद्र में स्थित है और जनहित में किसी शासकीय स्वास्थ्य सेवा या सामुदायिक भवन के लिए उपयोग की जा सकती है।

? प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

आवेदनकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की है कि:

तैबा चौक से मगरपारा मार्ग पर स्थित उक्त शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।

अवैध निर्माण को तोड़कर भूमि को शासन के आधीन वापस लिया जाए।

इस भूमि का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सुनिश्चित किया जाए।

? सबूतों के साथ शिकायत

आवेदन के साथ नागरिकों ने निम्न प्रमाण भी संलग्न किए हैं:

1. भूमि का बी वन खसरा नक्शा

2. अवैध निर्मित दुकानों के फोटोग्राफ्स

3. गूगल लोकेशन सहित नक्शा

? अब सवाल यह है: क्या प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई?

नगर निगम एवं प्रशासन से जनअपील है कि इस गंभीर मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं और आम जनता को राहत मिले।

606 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts