September 14, 2026

उड़िसा से गांजा तस्करी कराने वाले फरार आरोपी सहित नाबालिक बालक गिरफ्तार।

IMG_20250309_050111

बिलासपुर अवैध मादक पदार्थ गांजा के फरार आरोपीगण सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।

उड़िसा से गांजा तस्करी कराने वाले फरार आरोपी सहित नाबालिक बालक गिरफ्तार।

पूर्व में साथी आरोपी के कब्जे से 10 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित जुमला किमती 236000रू. मषरूका किया गया है बरामद।
प्रकरण के मुख्य आरोपी सहित तस्करी में शामिल नाबालिक बालक को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयो में किया गया पेश
नाम आरोपी 
01. संदीप वर्मा पिता स्व. कुलदीप वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला गनियारी थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. विधि से संर्घरत् नाबालिक।

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2025 को थाना यातायात एवं सरकण्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना अजाक के पास वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति कार्टून में गांजा रखकर उड़िसा से कोटा जाने वाले हैं, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपीगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति का इंतजार किया जा रहा था। कि होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी डब्ल्यू 9342 में सवार दो व्यक्ति आते हुये दिखे जिसमें पुलिस को देख पीछे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल से कूदकर भाग गया था। मोटर सायकल चालक को पकड़कर विधिवत् तलाशी लेने पर कार्टून में रखे 7 पैकेट एवं मोटर सायकल के सीट के नीचे रखे 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जिसे विधिवत् तौल करने पर कुल 10 किलो 700 ग्राम गांजा जुमला किमती 150000रू एवं मोटर सायकल तथा मोबाईल बरामद कर पूछताछ करने पर संदीप वर्मा निवासी गनियारी के कहने पर अपने साथी नाबालिग अपचारी बालक के साथ उड़िसा से गांजा लाकर संदीप वर्मा को देना, जिसके बदले संदीप वर्मा द्वारा एक बार लाने पर 2000रू, मजदूरी देना बताने पर विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर पकड़े गए आरोपी विकास वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायालय पेश किया गया था। फरार आरोपी संदीप वर्मा एवं अपचारी बालक दोनो निवासी ग्राम गनियारी थाना कोटा का पतासाजी किया जा रहा था। कि आज दिनांक 08.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल टीम भेजकर आरोपियों को उनके सकुनत से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर संदीप वर्मा ने विकास वर्मा एवं नाबालिग अपचारी बालक को मजदूरी देकर उड़िसा से गांजा मंगवाना स्वीकार किया। जिससे संदीप वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

307 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts