June 10, 2026

सहायक,जेल अधीक्षक,रेणु ध्रुव के पति बालकृष्णा,चिन्नी की गुंडागर्दी,महिला प्रहरियों को लगातार मानसिक,रूप से करता है परेशान देता है गंदी गंदी गाली कलेक्टर,ने लिया संज्ञान,जांच टीम की गठित

IMG_20250703_074746

कांकेर 3 जुलाई 2025।कांकेर जिला जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव पर महिला जेल प्रहरियों ने मानसिक उत्पीड़न और कार्यस्थल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, कैदियों के परिजनों से अवैध वसूली, जेल के नियमों का उल्लंघन, और निजी स्वार्थ में जेल की व्यवस्था का दुरुपयोग जैसे सनसनीखेज आरोप भी सामने आए हैं।

इस संबंध में महिला प्रहरियों ने कांकेर कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत में बताया गया है कि रेणु ध्रुव के पति बालकृष्णा चिन्ना, जो जेल स्टाफ का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी जेल परिसर में बार-बार घुसते हैं, कर्मचारियों को डराने-धमकाने और गाली-गलौज तक करने का आरोप है।

क्या हैं आरोप?
महिला प्रहरियों को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना।

कैदियों के परिजनों से मोटी रकम लेकर उन्हें मोबाइल, खाना और मुलाकात जैसी सुविधाएं देना।

जेल स्टाफ का हिस्सा न होने के बावजूद रेणु ध्रुव का पति जेल परिसर में दखल देता है।

कर्मचारियों पर दबाव बनाना और दुर्व्यवहार करना।

 

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, गठित की जांच टीम
मीडिया में खबर सामने आने के बाद कांकेर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की जांच टीम गठित की है। यह टीम जल्द ही मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।इस पूरे घटनाक्रम से कांकेर जेल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां एक ओर महिला कर्मचारी न्याय और सम्मान की मांग कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर जेल के भीतर सिस्टम के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप चौंकाने वाले हैं।

506 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts