September 8, 2026

पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है राज्य सरकार के मिले आदेश के बाद कार्यपालन अभियंता ने बीजापुर के गंगालूर थाने में विभाग के पूर्व EE बीआर ध्रुव , SDO आर के सिन्हा एंव इंजीनियर जीएस कोडोपी पर धारा 3(5) , 316(5) , 318(4) के तहत मामला दर्ज कराया है।

IMG_20250128_150614

बीजापुर 28 जनवरी 2025 पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है राज्य सरकार के निर्देश के बाद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर बीजापुर के गणगौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोपी सुरेश चंद्राकर के निर्माणाधीन गंगालूर मिरतुर सड़क में भ्रष्टाचार को लेकर यह कार्रवाई हुई है, जिसमें पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ने गंगालूर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पूर्व में ही भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार के मिले आदेश के बाद कार्यपालन अभियंता ने बीजापुर के गंगालूर थाने में विभाग के पूर्व EE बीआर ध्रुव , SDO आर के सिन्हा एंव इंजीनियर जीएस कोडोपी पर धारा 3(5) , 316(5) , 318(4) के तहत मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इंजीनियर कोडोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जमानत याचिका को लेकर 29 जनवरी को दंतेवाड़ा कोर्ट में सुनवाई होगी।

357 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts