September 8, 2026

राज्यपाल श्री डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

WhatsApp Image 2025-01-27 at 22.55.25_af2fa2e4

परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

रायपुर, 27 जनवरी 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

234 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts