September 8, 2026

CG Politics: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल, 50 विकासखंडों में चुनी जाएगी गांव की सरकार छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण के लिए रविवार 23 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। तीसरे चरण के लिए कुल 26,37,306 पुरुष, 26,91,000 महिलाएं और 65 थर्ड जेंडर श्रेणी के मतदाताओं सहित 53,28,371

IMG_20250222_234110

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण के लिए रविवार 23 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। तीसरे चरण के लिए कुल 26,37,306 पुरुष, 26,91,000 महिलाएं और 65 थर्ड जेंडर श्रेणी के मतदाताओं सहित 53,28,371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

 

CG Politics: 50 विकास खंडों में कड़ी सुरक्षा के बीच 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

 

CG Politics: बस्तर के वे इलाके जो नक्सल हिंसा से प्रभावित हैं, वहां के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इनमें सुकमा जिले में छह और नारायणपुर जिले में दो मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

266 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts