October 28, 2026

TI Suspend : आईजी ने थानेदार को किया निलंबित, जानें क्या है मामला…

IMG_20250311_163410

TI Suspend : बिलासपुर जहरीली शराब कांड में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में कोनी थानेदार नवीन कुमार देवांगन को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजीव शुक्ला के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले, पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने भी थानेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की सिफारिश की थी।

 

TI Suspend : बता दें कि बीते महीने कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, केस डायरी में आरोपियों के आपराधिक इतिहास को शामिल नहीं किया गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने जमानत अर्जी दाखिल कर दी।

 

TI Suspend : अदालत ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। यह मामला जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इसे कोनी पुलिस की गंभीर लापरवाही माना। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देश पर थानेदार नवीन कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

293 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts