September 8, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर से कोयला और शराब घोटाला केस में रेड से हड़कंप, ACB और EOW ने रायपुर, दुर्ग सहित जांजगीर जिला में राजस्व अधिकारी के बेटे के ठिकाने पर मारा छापा

IMG-20250307-WA0224

रायपुर 21 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार में हुए शराब और कोयला घोटाले में ACB और EOW की टीम ने आज बड़ी छापामार कार्रवाई की है। रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर जिले में शराब और कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि 10 से अधिक ठिकानों पर अधिकारियों की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं जांजगीर जिला में राजस्व विभाग में पदस्थ अधिकारी के बेटे के घर पर कोयला घोटाले की जांच को लेकर रेड की कार्रवाई की गयी है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए शराब और कोयला घोटाले में पहले ही कई अफसर और कारोबारी जेल जा चुके है। इस घोटाले की जांच कर रही ACB और EOW की टीम ने आज एक बार फिर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ रेड की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने शराब घोटाला मामले में शिव विहार कॉलोनी स्थित अवधेश यादव के घर पहुंची है। अवधेश यादव शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है।

कारोबारी के 2 ठिकानों पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसी तरफ दुर्ग और बिलासपुर में भी टीम ने रेड की कार्रवाई कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में EOW की 12 सदस्यीय टीम ने खनिज अधिकारी के बेटे के ठिकानों पर दबिश दी है। यहां कोयला व्यापारी जयचंद कोसल के अंबेडकर चौक स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि जयचंद कोसल के पिता जांजगीर जिला में ही राजस्व विभाग में पदस्थ हैं। EOW की इस ताबड़तोड़ रेड की कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है।

418 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts