September 20, 2026

आज दिनांक 21 जून को जिला चिकित्सालय बिलासपुर में बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया

IMG_20260621_115209

बिलासपुर बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज हमारे जिला चिकित्सालय बिलासपुर में बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सक, स्टाफ नर्स,कार्यालयीन स्टाफ, चिकित्साकर्मी, जी.एन.एम.
विद्यार्थी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है।
इस अवसर पर सभी ने प्रतिदिन योग करने एवं दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें डॉ .योगेन्द्र नाथ चौहान(योग प्रशिक्षक), डॉ. प्रतीक प्रधान(RMO), देवेन्द्र वस्त्रकार,सुनील श्रीवास,अनिल सिंह .हेमंत साहू एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

48 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts