September 9, 2026

कोटा पुलिस के नाक में दम करने वाला चोर गिरफ्तार कोटा नगर के कई सीसी टीवी में कैद चोर को आखिर में पुलिस ने धरदबोचा

IMG_20250706_202427

बिलासपुर विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी प्रकार के अपराधों के रोकथाम हेतु कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.06.2055 को अपनी मां के घर बहतराई बिलासपुर गई थी जहां 08.06.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण कुल कीमती 70000 रुपए को चोरी करके ले गया है जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । इसी क्रम में दिनांक 05.07.2025 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2025 को अज्ञात आरोपी के द्वारा कमरे में रखे सिलाई मशीन कीमती 3500 रुपए को चोरी कर के गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर घटना स्थल पर जाकर गवाहों का कथन एवं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर पतासाजी करने पर आरोपी हीरा सिंह नेताम पिता मुकुंद सिंह नेताम को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जिसमें आरोपी हीरा सिंह नेताम के द्वारा ग्राम भरारी एवं कोटा में चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से एक पुराना सिलाई मशीन एवं 1500 रुपए जप्त किया गया है । जिस पर आरोपी हीरा सिंह नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू का विशेष भूमिका रही।

1,602 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts