September 14, 2026

शहीदों को सलामी नारायणपुर नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद,नारायणपुर एवं बीजापुर जिले के DRG जवान हुए शहीद

IMG-20250522-WA0151

अबूझमाड़ मुठभेड़
शहीदों को सलामी

नारायणपुर नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, नारायणपुर एवं बीजापुर जिले के DRG जवान हुए शहीद

अबूझमाड़ ऑपरेशन अभियान के दौरान कल दिनांक 21/05/2025 , शाम लगभग 7 बजे DRG बीजापुर का जवान रमेश हेमला आईईडी की चपेट में आकर मौके पर शहीद हो गया l इससे पूर्व कल दिनांक 21/05/2025 प्रात नक्सली हमले का बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के औरचा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा निवासी, उम्र 38 वर्ष, डीआरजी टीम के सदस्य खोटलूराम कोर्राम शहीद हो गए।

मुठभेड़ में शहीद हुए DRG के वीर जवान — शहीद खोटलूराम कोर्राम (नारायणपुर) और शहीद रमेश हेमला (बीजापुर) को सलामी आज दिनांक 22/05/2025 को दोपहर 12:00 बजे, रिज़र्व पुलिस लाइन, नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा।

शहीदों का पार्थिव शरीर जिला नारायणपुर मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी l

मोहम्मद रज्जब
लाल बत्ती न्यूज़ बिलासपुर
9755114786

433 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts