October 28, 2026

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में फिर भीषण आग, छतनाग टेंट सिटी में हादसा, कई कॉटेज जलकर राख…

Picsart_25-01-30_21-06-55-477

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज। महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी, जिससे एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

 

Mahakumbh 2025 : आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और वरिष्ठ अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हादसा झूंसी की तरफ छतनाग के पास स्थित वैदिक टेंट सिटी में हुआ, जिसे एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित किया गया था। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन आग के स्रोत और संभावित कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

 

Mahakumbh 2025 : 19 जनवरी को भी हुआ था बड़ा हादसा-
यह पहली बार नहीं है जब महाकुंभ में आग लगी हो। इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में भीषण आग लगी थी, जिसमें 150 से अधिक कॉटेज जलकर राख हो गए थे। उस समय आग का कारण छोटे सिलेंडर में रिसाव बताया गया था, हालांकि गीता प्रेस प्रशासन ने इसे बाहरी तत्वों की साजिश करार दिया था।

 

Mahakumbh 2025 : कल हुई भगदड़ से अब तक 30 की मौत, 60 घायल-
महाकुंभ में बुधवार को भगदड़ की घटना में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें से 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। प्रशासन इस घटना की पड़ताल कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि आगे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

243 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts