सुकमा धान संग्रहण केंद्र में करोड़ो की बर्बादी और रिकॉर्ड से धान गायब होने के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।
MOHAMMAD RAJJAB July 2, 2026
सुकमा उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
सुकमा। जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों रुपये के धान की बर्बादी एवं रिकॉर्ड से बड़ी मात्रा में धान गायब होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धान संग्रहण केंद्र के निरीक्षण के दौरान व्यापक अनियमितताएं, विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार सामने आया है। कांग्रेस का कहना है कि संग्रहण केंद्र में पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से खुले में पड़े रहने के कारण करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये मूल्य का धान सड़कर अमानक हो चुका है, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ज्ञापन के अनुसार जिला स्तरीय समिति के सत्यापन में 1115.86 मीट्रिक टन धान रिकॉर्ड से गायब पाया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले को महज “सूखत” बताकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों की लापरवाही के कारण 1295.90 मीट्रिक टन धान खुले में सड़ गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि धान के उठाव एवं परिवहन में जानबूझकर देरी की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि पूरे मामले की समयबद्ध एवं निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा रिकॉर्ड से धान गायब करने और लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं विपणन संघ के कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो जिला कांग्रेस कमेटी किसानों और आम जनता के हित में व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

