CG- लेडी DSP पर लव ट्रैप का आरोप: बिजनेसमैन ने लुटाए डायमंड रिंग, गोल्ड चेन और लग्जरी कार… ₹2 करोड़ गंवाए, सामने आया WhatsApp चैट
MOHAMMAD RAJJAB December 10, 2025
रायपुर 10 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में एक हाई-प्रोफाइल विवाद ने पुलिस विभाग को हिला दिया है। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, धोखाधड़ी, लव ट्रैप में फंसाने, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपए की ठगी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब पुलिस और न्यायिक स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है।
कारोबारी का आरोप—DSP ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर पैसे ऐंठे
दीपक टंडन के अनुसार वर्ष 2021 में DSP कल्पना वर्मा महासमुंद में पदस्थ थीं। टंडन और कल्पना की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए होटल में हुई। इसके दो दिन बाद ही कल्पना ने फोन कर मुलाकात की इच्छा जताई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और रिश्ता करीबियों में बदल गया। टंडन का दावा है कि इस दौरान कल्पना वर्मा उनसे मिलती-जुलती रहीं और यह रिश्ता बाद में आर्थिक लेन-देन तक पहुंच गया। कारोबार के अनुसार, कल्पना ने उन पर शादी का दबाव बनाया और भरोसा जीतकर उनसे करोड़ों रुपए ले लिए।
कारोबारी का दावा—2 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन, गहने और कार भी दी
दीपक टंडन के अनुसार 2021 से 2025 के बीच उन्होंने DSP को:
12 लाख की हीरे की अंगूठी
5 लाख की सोने की चेन और टॉप्स
1 लाख का ब्रेसलेट
एक इनोवा क्रिस्टा कार
कुल 2 करोड़ से ज्यादा कैशउपहार में दिए।टंडन के मुताबिक यह सब विश्वास के आधार पर दिया गया, लेकिन बाद में कल्पना और उनके परिवार ने उनके साथ धोखाधड़ी की।
होटल डील में भी ठगी का आरोप
2023 में टंडन ने रायपुर के VIP रोड स्थित “एटमॉस्फेरिया” रेस्टोरेंट की 45 लाख की डील का सुझाव दिया। कल्पना ने पैसे की कमी बताई, जिसके बाद टंडन ने 30 लाख रुपए DSP के पिता हेमंत वर्मा के खाते में ट्रांसफर किए।
लेकिन बाद में डील कैंसिल हो गई और जब पैसा वापस मांगा गया तो परिवार ने लेन-देन से इनकार कर दिया। इसके बाद टंडन की पत्नी के नाम से दिया गया चेक बाउंस कर दिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
टंडन का दावा—DSP ने तलाक लेने का दबाव बनाया
टंडन ने बताया कि कल्पना उनके घर आती-जाती थीं और उनकी पत्नी बरखा टंडन से भी अच्छे संबंध थे। लेकिन बाद में कल्पना ने टंडन से कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक लें, ताकि दोनों साथ में आगे बढ़ सकें।
इसी दौरान घर में झगड़े बढ़े और टंडन मानसिक व आर्थिक तनाव में आ गए।
ब्लैकमेलिंग और धमकियों का आरोप
दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि कल्पना वर्मा और उनके भाई ने:
फर्जी मामले दर्ज कराने की धमकी दी
शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया
होटल की प्रॉपर्टी उनके नाम ट्रांसफर करवाने के लिए 30 लाख रुपए निवेश करने को मजबूर किया
कारोबारी ने पुलिस को CCTV फुटेज, चैट और अन्य दस्तावेज भी दिए हैं।

DSP कल्पना और उनके परिवार का पक्ष—”साजिश, झूठे आरोप”
DSP कल्पना वर्मा, उनके पिता हेमंत वर्मा और भाई ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
उनका कहना है:
मामला केवल आर्थिक लेन-देन का विवाद है
दीपक टंडन ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया
चेक बाउंस होने पर हमने कानूनी कार्रवाई की
टंडन झूठे आरोप लगाकर खुद को बचाना चाहता है
“मैं जांच के लिए तैयार हूं” — DSP कल्पना
DSP के भाई ने भी टंडन के खिलाफ काउंटर FIR आवेदन दिया है।
फिलहाल पुलिस ने FIR नहीं दर्ज की, जांच जारी
रायपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद और आर्थिक लेन-देन का पाया गया है।इसलिए किसी भी पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

