September 14, 2026

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत मराईगुड़ा पंचायत में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG_20260129_163816

कोंटा:जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हरिश कावासी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत कोंटा ब्लॉक की मराईगुड़ा पंचायत में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोंटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैयद उस्मान अली ने किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की महत्ता, मजदूरों के अधिकारों तथा केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को कमजोर किए जाने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों एवं आदिवासी समुदाय के लिए रोजगार की रीढ़ है। इसे कमजोर या समाप्त करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।

इस अवसर पर पूर्व कोंटा जनपद अध्यक्ष सुनाम नागेश, मराईगुड़ा पंचायत के पूर्व सरपंच हप्का मारा, कोंटा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, सोडी रोशन, कोरसा अर्जुन, मड़काम रामा,सोयम गोपाल, हप्का वेंकटेश सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर मनरेगा योजना को बचाने तथा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

91 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts