October 27, 2026

IIT Baba Prediction: IIT बाबा की भविष्यवाणी फेल, भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो रही किरकिरी

IMG_20250225_005719

नई दिल्ली: इंटरनेट सेंसेशन IIT बाबा इस बार अपनी भविष्यवाणी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 23 फरवरी को हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। लेकिन इस जीत से पहले IIT बाबा की एक भविष्यवाणी वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने भारत की हार की बात कही थी। अब जब उनकी बात गलत साबित हो गई, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

IIT बाबा की वायरल भविष्यवाणी

मैच से पहले वायरल वीडियो में IIT बाबा कहते दिखे, “जब मैंने जितवाया और तुम लोग नहीं मान रहे, तो इस बार विराट कोहली से लेकर हर कोई एड़ी-चोटी का जोर लगा लो। मैंने कह दिया इंडिया नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी।” उनके इस बयान ने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया था, और लोग कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

 

मैच खत्म होते ही बदला माहौल

जैसे ही विराट कोहली ने शानदार 100 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई, सोशल मीडिया पर फैंस ने IIT बाबा को ढूंढना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बाबा, अब कहां हो? underground हो गए क्या?” दूसरे यूजर ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के मीम के साथ लिखा, “अब बाबा के छुपने का वक्त आ गया है।”

 

पहले भी कर चुके हैं क्रिकेट को लेकर दावे

IIT बाबा ने इससे पहले भी क्रिकेट को लेकर बड़े दावे किए हैं। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान कहा था कि भारत को उन्होंने ही जिताया है। हालांकि, इस बार उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो गई, जिससे भारतीय फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

334 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts