August 25, 2026

104 वें उर्स ए हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की तैयारियों के सिलसिले में नागपुर के पुलिस आयुक्त आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल ने ताजबाग परिसर का किया दौरा

file_0000000075347207a43ce8152e098ed8_copy_501x501

महाराष्ट्र नागपुर 104वें उर्स-ए-हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की तैयारियों के सिलसिले में नागपुर के पुलिस आयुक्त आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल सहाब ने ताजबाग दरगाह परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया।

इस दौरान उर्स में आने वाले लाखों ज़ायरीन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक इंतज़ामों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे ज़िया खान, सेक्रेटरी ताज अहमद राजा, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र जिचकर, ट्रस्टी हाजी फारूक बावला, मुस्तफ़ा टोपीवाला, गजेंद्र पाल लोहिया एवं हाजी इमरान ताज़ी उपस्थित रहे।

उर्स की तैयारियाँ निरंतर जारी हैं।

17 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts