September 8, 2026

थाना कोटा क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग  ⁠नाबालिग वाहन चालक ,ओवरलोडिंग पिकअप,ऑटो को जप्त कर की गई कार्यवाही

IMG_20260224_010021

बिलासपुर कोटा विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में लगातार घटित अपराधों एवं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) के निर्देशन में दिनांक 23.02.2026 को अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) एवं श्री नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी थाना कोटा के उपस्थिति में थाना कोटा के नाका चौक में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने हेतु 30 से 35 वाहनों का सघन जांच किया गया है । जिसमें 04 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 एम. वी. एक्ट की कार्यवाही एवं 02 वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड कर वाहन चलाने, 01 एम. वी. एक्ट की तहत एवं 01 नाबालिक के वाहन चलाने पर एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। तथा वाहन चेकिंग के समय अशांति फैलाने वाले 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. की कार्यवाही किया गया है।

217 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts