September 14, 2026

बिलासपुर का युवक कोटा में लहरा रहा था धारदार हथियार आरोपी राहुल मानिकपुरी को कोटा पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार

IMG_20250605_185814

आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 05.06.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति कोटा लोरमी रोड महामाया ढाबा के पास धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है कि सूचना पर तत्काल रवाना किया गया । जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर तत्काल रवाना होकर मौके पर से आरोपी राहुल मानिकपुरी पिता पंचदास मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष निवासी देवनगर बांबे आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।

848 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts