September 8, 2026

CG- सीएम हाउस का घेराव 20 फरवरी को, देश भर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर

IMG_20250217_154848

रायपुर 17 फरवरी 2025। पंचायत चुनाव के बीच एक बार फिर रायपुर की सड़कों पर राजनीति गरमाने वाली है। सांसद चंद्रशेखर के नेतृत्व में भीम आर्मी सड़कों पर उतरने वाली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 फरवरी भीम आर्मी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। दावा किया जा रहा है कि देशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता घेराव में शामिल होंगे। इसमें भीम आर्मी के चीफ सांसद चंद्रशेखर भी शामिल होंगे। देशभर के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ ही संस्थापर चंद्रशेखर आजाद भी घेराव में शामिल होंगे।

ये सभी जेल में बंद सतनामी समाज के लोगों को रिहा कराने की मांग करेंगे। सतनामी समाज के कई लोग बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों चंद्रशेखर खुद भी रायपुर आये थे। उन्होंने केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की थी। उसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के घेराव का ऐलान कर दिया था। अब भीम आर्मी ने प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

223 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts