September 8, 2026

जिले में तीन दिशाओं को जोड़ेगी बाइपास सड़क अभी भूअर्जन और शिफ्टिंग के लिए भेजा गया है 22 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

IMG-20260306-WA0013

 

बिलासपुर शहर को ट्रैफिक और दूरी से राहत देने कोटा मार्ग पर बाइपास सड़कों का नया नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। पीपरतराई को केंद्र बनाकर बनने वाली इन सड़कों से शहर से बाहर जाने वाले वाहनों को सीधे अलग-अलग दिशाओं में मार्ग मिलेगा, जिससे 5 से 10 किलोमीटर तक दूरी कम होगी।

बिलासपुर-कोटा मार्ग पर प्रस्तावित बाइपास सड़कों का नेटवर्क शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए पहले 22 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भू-अर्जन और शिफ्टिंग

के लिए भेजा था, लेकिन मुआवजा राशि बढ़ने के कारण अब नए सिरे से सर्वे कर संशोधित प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस योजना के तहत पीपरतराई को केंद्र बनाकर त्रिभुजाकार बाइपास विकसित किया जाएगा, जहां से तीन अलग-अलग दिशाओं के लिए रास्ते निकलेंगे। इस नेटवर्क के बनने से लोरमी और रतनपुर के बीच आने-जाने वालों को कोटा होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। रतनपुर से सीधे लोरमी जाने के लिए 22 किलोमीटर लंबी बाइपास सड़क प्रस्तावित है, जो लोरमी मार्ग से लिटिया के पास कटेगी और पीपरतराई होते हुए रतनपुर मार्ग से जुड़ेगी।

सकरी-कोटा रोड का होगा डामरीकरण

इसके अलावा शहर से जुड़े सकरी-कोटा मार्ग के डामरीकरण की तैयारी भी की जा रही है। 9 साल पहले बनी 21.79 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 16 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह सड़क पहले छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम द्वारा 76.57 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थी और वर्तमान में इसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

207 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts