September 8, 2026

बड़ी खबर: अपनी ही सरकार में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर हुए नजर बंद, रायपुर में CM हाउस के सामने धरना देने से पहले AIMS के पास रोका

IMG_20251004_145518

रायपुर 4 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सियासी तापमान गरमाया हुआ है, वो भी तब जब देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए है। सूबे के पूर्व गृहमंत्री और सीनियर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर को रायपुर में पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर ननकीराम कंवर आज सीएम हाउस के सामने धरना देने जाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के अधिकारियों ने उन्हे एम्स के पास रोक लिया।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच राजनीतिक उबाल देखी जा रही है। एक तरफ आज जहां देश के गृहमंत्री अमित शाह रायपुर से बस्तर दौरे पर पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने रायपुर पहुंचे हुए है। आपको बता दे ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायत करते हुए जिले से हटाने की मांग की थी। साथ ही कलेक्टर को नही हटाये जाने पर आज 4 अक्टूबर से सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठने की धमकी भी दी थी।
कंवर की इस धमकी के बाद जहां मुख्यमंत्री साय ने उनकी शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया था। वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर को नही हटाये जाने से क्षुब्द्ध होकर ननकीराम कंवर शुक्रवार शाम ही रायपुर के लिए रवाना हो गये थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वह सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया है। इसके बावजूद ननकीराम कंवर गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश में लगे रहे। ननकीराम कंवर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि…..अगर यही रवैया रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

संभागायुक्त ने कहा….जांच के लिखित आदेश नही मिले
ननकीराम कंवर के इस धरने से ठीक पहले राज्य शासन ने शिकायत पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच कराकर प्रतिवेदन मांगने की बात कही थी। लेकिन मीडिया से चर्चा में सुनील जैन ने कहा कि शासन की ओर से उन्हें अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही वे जांच कर रिपोर्ट सौंप देंगे। वहीं दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले में शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

176 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts