September 29, 2026

न्यायधानी बिलासपुर में राजनीतिक पद और नियुक्ति दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 82.63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

IMG-20260929-WA0038_copy_426x640

न्यायधानी बिलासपुर में राजनीतिक पद और नियुक्ति दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 82.63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में निखत परवीन शाबरी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जो मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की करीब एक साल पहले Facebook के जरिए निखत परवीन से पहचान हुई थी। महिला ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का बड़ा कार्यकर्ता बताते हुए बड़े नेताओं से करीबी होने का दावा किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले जमीन विवाद सुलझाने में मदद की, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद कथित तौर पर राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद और राजनीतिक नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर पार्टी फंड और अन्य खर्चों के नाम पर 82.63 लाख रुपये लिए गए। इनमें करीब 62.63 लाख रुपये Online और 20 लाख रुपये Cash दिए जाने की बात सामने आई है।

जब लंबे समय तक कोई पद या नियुक्ति नहीं मिली और पीड़ित ने रकम वापस मांगी, तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और निखत परवीन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जांच में फिलहाल आरोपी महिला की किसी राजनीतिक पार्टी में संलिप्तता नहीं मिली है। वह कथित तौर पर ठगी के लिए खुद को पार्टी से जुड़ा और बड़े नेताओं के करीब बताती थी। पुलिस अब दूसरे संभावित पीड़ितों की भी तलाश कर रही है।

5 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts