October 27, 2026

सुकमा पुलिस ने ज्वेलरी लूटकांड का 3 घंटे में किया पर्दाफाश,तीनों आरोपी हथियार व लूटे गए आभूषणों सहित गिरफ्तार।

IMG_20251205_163933

सुकमा:जिला सुकमा पुलिस ने गुरुवार सुबह हुई दुर्गा ज्वेलर्स लूट की सनसनीखेज वारदात का महज़ 03 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने न सिर्फ़ सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके कब्जे से 12.08 लाख रुपये मूल्य के शत-प्रतिशत आभूषण और घटनाक्रम में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए।

घटनाक्रम इस तरह हुआ उजागर

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के निर्देशन में मिली जानकारी के अनुसार, 04 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 08:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से कोंटा रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स शो-रूम में घुसे। आरोपियों ने दुकानदार को पिस्टल की नोक पर डराते हुए आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस और नाकेबंदी की मदद से जांच तेज की गई। इसी दौरान पुलिस को 01 संदिग्ध को पकड़ने में सफलता मिली, जिसकी निशानदेही पर दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया गया।

मास्टरमाइंड निकला गांजा तस्करी से जुड़ा अपराधी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड अंकित सरकार है, जो गांजा तस्करी एवं अन्य अपराधों में पहले से शामिल है। उसने लूट की योजना अपने साथी आदर्शन सिंह और कोमल सिंह उर्फ़ बब्ला के साथ मिलकर बनाई थी।

अंकित ने अपने साथियों को एक दिन पहले ही सुकमा बुलाया और पूरी लूट की रणनीति समझाई। आरोपियों ने 04 दिसंबर की सुबह पिस्टल व मोटरसाइकिल के सहारे ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद यह आरोपी मध्यप्रदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से बरामद सामान
• लूटे गए आभूषण – 12.08 लाख रुपये मूल्य के
• पिस्टल (घटना में प्रयुक्त)
• मोटरसाइकिल
• मोबाइल फोन

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. कोमल सिंह उर्फ़ बब्ला पिता ब्रह्मा सिंह, उम्र 22 वर्ष — निवासी रठियापारा, थाना गौरी, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)
2. आदर्शन सिंह उर्फ़ चंदन सिंह, उम्र 24 वर्ष — निवासी रठियापारा, थाना गौरी, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)
3. अंकित सरकार, पिता गोपाल चंद्र सरकार, उम्र 18 वर्ष — निवासी कुम्हाररास, वार्ड क्रमांक 15, थाना सुकमा

जल्दबाज़ी में भागे, पुलिस ने दबोचा

तीनों आरोपी जिले से बाहर भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की कड़ी नाकेबंदी एवं तकनीकी सर्विलांस के चलते वे लंबे समय तक बच नहीं सके और कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिए गए।

इन धाराओं में मामला दर्ज

थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 95/2025 धारा
309(6), 311, 332(बी), 3(5) बीपीएसए एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम का शानदार समन्वय

इस त्वरित कार्रवाई में —
एसपी किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अनुविभागीय अधिकारी पार्वतेश्वर तिलकवानी, थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह, साईट प्रभारी नरेश कश्यप सहित सुकमा पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

305 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts