October 17, 2026

रफ्तार का कहर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त: बस व ट्रक में जोरदार टक्कर, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल, 7 की हालत नाजुक

file_00000000d63882119961206fb0716269_copy_614x409

नारायणपुर से रायगढ़ जा रही थी द्विवेदी यात्री बस, तेजपुर के पास हुआ हादसा; 7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव भेजा गया

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। इनमें 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, द्विवेदी यात्री बस नारायणपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेजपुर के पास बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य 7 घायलों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

13 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts