September 8, 2026

ग्रामीण क्षेत्र में भी नशे के सप्लायर सक्रिय 69 नग नशीले कफ सिरप ऑनरेक्स के साथ नेवरा के दो आरोपी को एसीसीयू एवं कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG_20250916_080005

दिनांक 14.09.2025 को थाना कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रीज के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर अवैध बिक्री हेतु जा रहे हैं।

सूचना पर थाना कोटा एवं एसीसीयू बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया, जिनका नाम –1. धरमदास यादव पिता थानू राम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर 2. सुनील साहू पिता स्व. रामेश्वर साहू उम्र 38 वर्ष साकिन नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग) का रहना बताया जिसके तलाशी तलाशी लेने पर –

01.आरोपी धरमदास यादव से सफेद रंग के थैले में रखे कुल 30 नग कफ सिरप की शीशियां (ONEREX COUGH SYRUP 100 ML) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3000 ML (3000 ग्राम) पाई गई।

02.आरोपी सुनील साहू से भूरे रंग के बैग में रखे कुल 39 नग कफ सिरप की शीशियां (ONEREX COUGH SYRUP 100 ML) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3900 ML (3900 ग्राम) पाई गई।

बरामद कुल 69 नग कफ सिरप की शीशियां, कुल मात्रा 6900 ML (6900 ग्राम), अनुमानित कीमत ₹6900/- को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोटा में धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर, रामलाल सोनवानी,एसीसीयू बिलासपुर से प्र.आर. देवमून पुहुप, आरक्षक महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

363 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts