बाढ़ प्रभावित ओलेर, कवासी रास और तालनार पहुंचे हरीश कवासी, प्रभावितों से की मुलाकात प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं, मुआवजा सर्वे और राहत सामग्री को लेकर अधिकारियों से जल्द करेंगे चर्चा
MOHAMMAD RAJJAB September 30, 2026
सुकमा. जिले में लगातार बारिश के बाद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने ओलेर, कवासी रास और तालनार गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हरीश कवासी ने प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ से हुए नुकसान, खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित राहत एवं पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
दौरे के दौरान हरीश कवासी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाना जरूरी है, ताकि पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द चर्चा करेंगे और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने तथा मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने की बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करना चाहिए। प्रभावित परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी उन्होंने ग्रामीणों को दिया।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

