October 27, 2026

कलेक्टर-एसपी की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को राहत

WhatsApp Image 2025-01-27 at 22.55.27_236dd11f

मुंगेली, 27 जनवरी 2025 // कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मुंगेली बायपास पर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बायपास पर ट्रक दुर्घटना देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और ट्रक चालक से मुलाकात की। उन्होंने उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली और तत्काल चिकित्सा सहायता के निर्देश दिए।
बताया गया कि यह दुर्घटना गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में हुई, जिससे कोटा से दुर्ग जा रही ट्रक पलट गई। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने घायल व्यक्ति का हालचाल पूछते हुए भोजन, चिकित्सा और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। मौके पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

249 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts