November 18, 2026

नगर कांग्रेस कमेटी सुकमा के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन (बाबाभाई) ने PWD को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, महेश्वरी चौक से झापरा-छपरा सड़क नहीं बनी तो होगा चक्का जाम और उग्र आंदोलन

file_00000000490881fa9654ff3905d872ac_copy_579x434

 

नगर कांग्रेस कमेटी सुकमा ने PWD को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, महेश्वरी चौक से झापरा-छपरा सड़क नहीं बनी तो होगा चक्का जाम और उग्र आंदोलन

सुकमा, दिनांक 17.11.2026 – सुकमा नगर की अतिजर्जर महेश्वरी चौक से झापरा तक की मुख्य सड़क की मरम्मत को लेकर आज नगर कांग्रेस कमेटी सुकमा द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) को ज्ञापन सौंपा गया।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद हुसैन बाबा के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जिला सुकमा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

इसी मार्ग पर जिले के सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं – *कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं एजुकेशन हब।* सड़क खराब होने से प्रतिदिन हजारों राहगीरों, जिला अस्पताल आने वाले मरीजों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्कूली छात्रों को भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन बाबा ने कहा कि जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर विभाग को अतिशीघ्र डामरीकरण/मरम्मत कार्य करवाना चाहिए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिवस के भीतर इस सड़क का निर्माण/मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो नगर कांग्रेस कमेटी सुकमा द्वारा चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय सुकमा एवं मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर को भी प्रेषित की गई है।

भवदीय,
मोहम्मद हुसैन
अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी सुकमा
मो. 7067771489

129 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts