October 5, 2026

रायपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी के गद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी से बाईक सवार युवकों ने की मोबाईल की लुट

IMG_20260518_124833

रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके, रायपुर पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट की इस वारदात की पुष्टि की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद कौशिक ने पुलिस को सूचना दी।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

36 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts