September 14, 2026

ब्रेकिंग- सौम्या चौरसिया को ईडी ने फिर से किया गिरफ्तार, शराब घोटाले में किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए बुलाया था रायपुर…

IMG_20251216_215147

रायपुर 16 दिसंबर 2025। पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया गिरफ्तार हो गयी है। शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया की ये गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक ED ने पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी किया था। आज दिन भर उनके साथ पूछताछ हुई, जिसके बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
ईडी की तरफ से कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा। आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया फिलहाल जमानत पर थी।
आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया कोयला घोटाले में पहले से आरोपी है, अब शराब घोटाले में भी शिकंजा कस कता है। आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले में ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जिसमें 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। जल्द ही कुछ और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

301 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts